ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीना ने अपने पद से दिया इस्तीफा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं

Update: 2024-07-04 11:00 GMT

नई दिल्ली। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। पूर्वी राजस्थान की सीटों पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। मंत्री किरोड़ी लाल चुनाव परिणाम आने के साथ ही सरकारी सुविधाएं छोड़ चुके थे।

इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित कई मंचों पर भी संकेत दे चुके थे. और अब डॉ. किरोड़ी लाल ने कैबिनेट मंत्री पद से सीएम को इस्तीफा सौंप दिया है.

बता दे, इस्तीफे से जुड़े सवाल पर पहले तो उन्होंने मुंह पर अंगुली रख ली तो फिर अपने अगले कदम की ओर इशारा करते हुए कहा- मौनं स्वीकृति लक्षणम्। मीणा ने कहा कि वह मरते दम तक किसानों के लिए काम करते रहेंगे और इसके लिए सरकार में रहना जरूरी नहीं है।

Full View

Tags:    

Similar News