मुरैना में बदमाश लाखों रुपये लूटकर हुए फरार
मध्यप्रदेश के मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक दलाल के बेटे से लाखों रुपये लूटकर फरार
By : एजेंसी
Update: 2019-07-24 13:34 GMT
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक दलाल के बेटे से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा गल्ला व्यापार का बेटा निखिल कल रात उधारी के करीब बारह लाख रुपये लेकर मुनीम देवेंद्र के साथ मोटर सायकिल से अपनी शांताबाग स्थित गद्दी पर जा रहा था।
तभी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों जमीन पर गिर गए और बदमाश ने रुपयों से भरे बेग को लेकर मौके भाग निकले।
इस मामले में पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। परन्तु रुपयों से भरे बेग को उसका दूसरा साथी लेकर भाग गया है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर फरार लुटेरे की तलाश कर रही है।