स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस की मुंबई शाखा में 143 करोड़ रुपये की ठगी का मामला
स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस (एसबीएम) की मुंबई शाखा को चूना लगाने का मामला सामने आया है
By : एजेंसी
Update: 2018-10-12 13:47 GMT
मुंबई। स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस (एसबीएम) की मुंबई शाखा को चूना लगाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने बैंक के खातों से लगभग 143 करोड़ रुपये की ठगी की है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) में बीते सप्ताह दर्ज कराई गई बैंक की शिकायत के अनुसार, घटना एसबीएम की नरीमन प्वॉइन्ट शाखा में हुई थी।
बैंक के सर्वर को हैक कर खातों से पैसे उड़ा लिए गए।