रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने मिलिन्द शर्मा को बनाया तकनीकी अधिकारी

अल्फा-दो निवासी मिलिन्द शर्मा का रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा 27 से 30 दिसम्बर 2022 को जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन हुआ है;

Update: 2022-12-30 03:55 GMT

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-दो निवासी मिलिन्द शर्मा का रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा 27 से 30 दिसम्बर 2022 को जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।

31 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय तकनीकी संघ के सम्मेलन आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय रोल बॉल के संस्थापक व आविष्कारक राजू धबाड़े मिलिन्द शर्मा को 2023 के लिए जिम्मेदारी सौंपेंगे।

कोच रजनीकांत ठाकुर ने बताया कि मिलिन्द शर्मा का चयन वर्ष 2008 से 2022 तक की लम्बी यात्रा ष्पांच सीनियर रोल बॉल नेशनल, एक सब जूनियर रोल बॉल नेशनल , तीन स्कूल गेम्स रोल बॉल नेशनल में भागीदारी का अनुभव के कारण हुआ है।

जिसमें जयपुर राजस्थान सीनियर गोल्ड कप नेशनल 2015 में रजत पदक, बेलगाम कर्नाटका सीनियर नेशनल 2018 में स्वर्ण पदक, झारखण्ड टाटा नगर सीनियर नेशनल 2021 में रजत पदक, पुणे महाराष्ट्र स्कूल गेम्स सीनियर नेशनल 2015 में कांस्य पदक जीता।

अक्टूबर 2022 में नेशनल फेडरेशन रोल बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सीनियर बालक व बालिका टीम के कोच की भूमिका निभाते हुए बालक टीम को रजत पदक जिताया।

इसी वर्ष मिलिन्द शर्मा ने स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स का राष्ट्रीय रोल बॉल कोच की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरा स्थान पर रहे और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

Full View

Tags:    

Similar News