हथियारों के बल पर डिस्ट्रीब्यूटर से लूट
रबूपुरा ! क्षेत्र के कस्बों से उगाही कर लौट रहे डिस्ट्रीब्यूटर से हथियारबंद बाईक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े नकदी व मोबाइल लूट लिए।;
रबूपुरा ! क्षेत्र के कस्बों से उगाही कर लौट रहे डिस्ट्रीब्यूटर से हथियारबंद बाईक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े नकदी व मोबाइल लूट लिए। इतना ही नहीं बैखोफ बदमाशों ने विरोध करने पर पीडि़त के साथ मारपीट की और हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की इधर-उधर तलाश की परन्तु उनका कोई सुराग नहीं लगा। उधर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। गांव रौनीजा निवासी नीरज तायल सतमोला कम्पनी का डिस्ट्रीब्यूटर है।
सोमवार को वह अपने एक कंपनी के साथी विशेषण चौहान के साथ झाझर व ककोड से कलेक्शन कर लौट रहे थे। आरोप है जैसे ही वह करीब 4 बजे रबूपुरा कोतवाली के गांव मेंहमदपुर के समीप पहुंचे इसी दौरान पीछे से 2 बाईकों पर सवार होकर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने पीडि़त की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
बताया जाता है तब तक पीडि़त कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचा तानते हुए नीरज से 48 हजार, मोबाइल व उसके साथी से 2 हजार रुपए, मोबाइल और कागजातों का थैला लूट लिया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। घटना के बाद बाइक की चाबी व रजिस्टर आदि समान खेतों में फेंक दिया। पीडि़त ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश की। स्थानीय लोगों का आरोप पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की कई वारदात हो चुकी हैं परन्तु पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग लगाने में भी विफल रही है।