रिलायंस की 41वीं सालाना बैठक, 'द जियो गिगा फाइबर' लॉन्च करने की घोषणा
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी.अंबानी ने आज कहा कि बीते 22 महीनों में रिलायंस जियो के ग्राहक दोगुने होकर 21.5 करोड़ हो गए हैं
By : एजेंसी
Update: 2018-07-05 12:05 GMT
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी.अंबानी ने आज कहा कि बीते 22 महीनों में रिलायंस जियो के ग्राहक दोगुने होकर 21.5 करोड़ हो गए हैं।
मुकेश ने आरआईएल की 41वीं एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा,"भारत में जियो फोन के 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।"
उन्होंने कहा कि कंपनी जियो गीगा फाइबर, जियो की फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड भी लॉन्च कर रही है।