जवाहर नवोदय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण 

 तात्कालीन सांसद ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जिला को केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय की बड़ी सौगात मिली

Update: 2019-07-31 16:00 GMT

बेमेतरा।  तात्कालीन सांसद ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जिला को केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय की बड़ी सौगात मिली है। विद्यालय प्रारम्भ करने के लिये ग्राम खिलोरा में नवोदय विद्यालय का संचालन किया गया क्योकि तब केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्वयं का भवन नही था लेकिन अब विधानसभा के ग्राम कुसमी में भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बहुत उम्मीदों एवं विश्वास के साथ आप सभी के माता-पिता आप लोगो को शिक्षा ग्रहण करने के लिए नवोदय विद्यालय भेजे है।

उक्ताशय का विचार प्रकट करते कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व विधायक आषीष छाबड़ा ने कहा कि आप सभी छात्र एक अच्छी शिक्षा ग्रहण के साथ देश और प्रदेश के विकास करने सहित समाज में भी एक अलग स्थान बनायेगे। आप सभी को केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सौभाग्य मिला, शासन की अनेक स्कूल संचालित होने के बावजूद नवोदय विद्यालय में पढ़ने आये है, आप सभी मे काफी हुनर है।

 श्री छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्प सुविधा एवं संसाधन होने के वावजूद आप सभी अच्छा पढ़ाई कर रहे है। मुझे पूरा विश्वास है, परीक्षा परिणाम आने पर सबसे अच्छा रिजल्ट नवोदय विद्यालय का ही होगा। ग्राम खिलोरा स्थित केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्ष कक्ष का लोकापर्ण के साथ हम सभी एक साथ मिलकर वृक्षारोपण भी कर रहे है। जिसके लिये सभी छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅं। हमारा पूरा परिवेष स्वार्थवष वृक्षों की कटाई जितना कर रहे है, उसकी भरपाई के लिये नये वृक्ष का रोपण नही कर रहे है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एवं विषिष्ट अतिथि अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी लुकेश वर्मा, चिंताराम साहू सदस्य जनपद पंचायत, घनष्याम साहू सरपँच खिलोरा, दिलेश्वर साहू थे। जहां सर्वप्रथम अतिथियो ने नवनिर्मति अतिरिक्त कक्ष का फीता काट कर लोकापर्ण किया।बेमेतरा,31 जुलाई। तात्कालीन सांसद ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जिला को केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय की बड़ी सौगात मिली है। विद्यालय प्रारम्भ करने के लिये ग्राम खिलोरा में नवोदय विद्यालय का संचालन किया गया क्योकि तब केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्वयं का भवन नही था लेकिन अब विधानसभा के ग्राम कुसमी में भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।

बहुत उम्मीदों एवं विश्वास के साथ आप सभी के माता-पिता आप लोगो को शिक्षा ग्रहण करने के लिए नवोदय विद्यालय भेजे है। उक्ताशय का विचार प्रकट करते कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व विधायक आषीष छाबड़ा ने कहा कि आप सभी छात्र एक अच्छी शिक्षा ग्रहण के साथ देश और प्रदेश के विकास करने सहित समाज में भी एक अलग स्थान बनायेगे। आप सभी को केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सौभाग्य मिला, शासन की अनेक स्कूल संचालित होने के बावजूद नवोदय विद्यालय में पढ़ने आये है, आप सभी मे काफी हुनर है।

 श्री छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्प सुविधा एवं संसाधन होने के वावजूद आप सभी अच्छा पढ़ाई कर रहे है। मुझे पूरा विश्वास है, परीक्षा परिणाम आने पर सबसे अच्छा रिजल्ट नवोदय विद्यालय का ही होगा। ग्राम खिलोरा स्थित केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्ष कक्ष का लोकापर्ण के साथ हम सभी एक साथ मिलकर वृक्षारोपण भी कर रहे है। जिसके लिये सभी छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅं।

हमारा पूरा परिवेष स्वार्थवष वृक्षों की कटाई जितना कर रहे है, उसकी भरपाई के लिये नये वृक्ष का रोपण नही कर रहे है। कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एवं विषिष्ट अतिथि अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी लुकेश वर्मा, चिंताराम साहू सदस्य जनपद पंचायत, घनष्याम साहू सरपँच खिलोरा, दिलेश्वर साहू थे। जहां सर्वप्रथम अतिथियो ने नवनिर्मति अतिरिक्त कक्ष का फीता काट कर लोकापर्ण किया।

Full View

Tags:    

Similar News