कोरोना से बचाव के लिए रविशंकर ने दिए एक करोड़

कोरोना महामारी से लोगों के बचाव एवं राहत कार्य के लिए केंद्रीय विधि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सांसद विकास निधि से एक करोड़ रुपये देने की आज घोषणा की।

Update: 2020-03-26 17:57 GMT

पटना । कोरोना महामारी से लोगों के बचाव एवं राहत कार्य के लिए केंद्रीय विधि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सांसद विकास निधि से एक करोड़ रुपये देने की आज घोषणा की।

श्री प्रसाद ने ट्वीट कर बताया, “कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रयासों को और मजबूत करने और जनता को सुविधा देने के लिए अपने सांसद विकास निधि से मैंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि का उपयोग विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार पटना जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा और मैं स्वयं इसकी निगरानी करूंगा।”

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा सांसद नित्यानंद राय अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सांसद विकास निधि से एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये देने की घोषणा कर चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News