आज का राशिफल 29 जनवरी 2026

आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

By :  Deshbandhu
Update: 2026-01-29 05:14 GMT

कुंभ : विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन शुभ है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। आपका मनोबल भी आज दृढ़ रहेगा। काम की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। आज लंबी यात्रा का आयोजन हो, तो उसे टालना आपके हित में होगा। पठन-पाठन में आपकी रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए कोई योजना बना पाएंगे।

Tags:    

Similar News