आज का राशिफल 29 जनवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-01-29 05:10 GMT
तुला : आज ज्यादा काम से आपका मन उदास रहेगा। थोड़ी आलस्य का अनुभव करेंगे। निर्धारित समय में आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचना आपके हित में है। यात्रा में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी। दोपहर के बाद किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। विदेश जाने का प्रयास करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।