आज का राशिफल 27 जनवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-01-28 16:56 GMT
मेष : दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है।दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहर खाना-पीना नहीं करें। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें। मन को खुश रखने का प्रयास करें, नहीं तो नेगेटिव विचार आपको घेर लेंगे।