आज का राशिफल 25 फरवरी 2026

आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

By :  Deshbandhu
Update: 2026-02-25 05:21 GMT

मिथुन : आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ चिंता में भी रहेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की आशंका रहेगी। परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी घटना की संभावना है। आज कोई भी काम बिना विचारे नहीं करें। आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना में संभलना अनिवार्य है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति आपकी सहायक सिद्ध होगी।

Tags:    

Similar News