आज का राशिफल 24 मार्च 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-03-25 05:19 GMT
वृश्चिक : आप आज के दिन पूरी तरह से आमोद-प्रमोद में बिताना पसंद करेंगे। अपने दैनिक कामों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। उत्तम भोजन और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार और भागीदारी के काम में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।