आज का राशिफल 23 जनवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-01-24 05:03 GMT
मेष : आज भाग्य आपका साथ देगा। इनकम में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। विवाह के योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश से पहले आपको सोच- समझकर कदम उठाने की जरूरत है। परिजनों किसी बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय बहुत ध्यान रखें। दुर्घटना का भय है।