आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।;
By : एजेंसी
Update: 2026-04-23 04:44 GMT
तुला : आज सुबह आपका मन किसी बात को लेकर चिंता में रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। नौकरी में अधिकारी आप से अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।