आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।;
By : Deshbandhu
Update: 2026-04-22 22:07 GMT
मेष : आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें। सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाय, इसका ध्यान रखें। आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी न हो, इसका ध्यान रखें। तबीयत खराब होने की संभावना होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें। संक्षेप में कहा जाए, तो आज का दिन मध्यम रहेगा।