आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।;
By : Deshbandhu
Update: 2026-04-22 21:59 GMT
कन्या : आज आप किसी बात का गहरा विचार करेंगे। ज्योतिष या आध्यात्म के विषय के प्रति आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। स्वास्थ्य नरम रहेगा। दोपहर के बाद किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं। धार्मिक तथा मांगलिक आयोजनों में जाने का कार्यक्रम बनेगा।