आज का राशिफल 15 जनवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-01-15 05:07 GMT
मेष : आज आपका ध्यान आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा रहेगा। रहस्यों से भरपूर गूढ़ विद्याओं की तरफ भी आपका झुकाव बढ़ेगा। गहन चिंतन आपको कुछ अनोखा अनुभव कराएंगे। वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत से मतभेदों को टाल सकेंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। विरोधियों से संभलना पड़ेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें।