आज का राशिफल 12 मार्च 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-03-12 05:11 GMT
मेष : आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। इस कारण आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।