आज का राशिफल 12 फरवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-02-12 05:11 GMT
कुंभ : आज का दिन लाभकारी है। व्यापार के क्षेत्र में आप को लाभ प्राप्त होगा। घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। किसी मनोहर और पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।