आज का राशिफल 12 फरवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-02-12 05:02 GMT
मेष : आज आप सभी काम सावधानी से करें। सरकार विरोधी काम से दूर रहें। दुर्घटना हो सकती है, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। व्यापार में भी संभलकर काम करें। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।