आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-04-09 04:18 GMT
मेष : आज के दिन आप थकान, आलस्य और चिंता का अनुभव करेंगे। आज आपमें ताज़गी और स्फूर्ति नहीं रहेगी। बात-बात में आपको गुस्सा आएगा। नौकरीपेशा लोग आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में भी आर्थिक मामलों के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में जाना हो सकता है।