आज का राशिफल 08 फरवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-02-08 05:30 GMT
मीन : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोडे़ विरोध का अनुभव करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। दूसरों से संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ से आपकी तकलीफ दूर होगी। आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।