आज का राशिफल 06 अप्रैल 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-04-06 05:20 GMT
कुंभ : आज आप पर अधिकारी और बुजुर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।