आज का राशिफल 05 मई 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।;
By : Deshbandhu
Update: 2026-05-05 05:11 GMT
वृश्चिक : आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। क्रोध की मात्रा बढे़ं, तो भी क्रोध न करें। दोस्तों से मिलने का आनंद लें। दोपहर के बाद नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को दुख पहुंच सकता है। इससे उस व्यक्ति और आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कामों के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में कुछ अड़चन आ सकती है।