आज का राशिफल 05 मार्च 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-03-05 05:20 GMT
मेष : आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसायिक योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए काम से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। जनसंपर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। विरोधियों पर जीत मिलेगी।