आज का राशिफल 04 फरवरी 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
By : Deshbandhu
Update: 2026-02-06 03:36 GMT
मेष : स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन पर संयम रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतान के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।