आज का राशिफल 02 मई 2026
आज के राशिफल में जानिए आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; आज आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।;
By : Deshbandhu
Update: 2026-05-03 05:29 GMT
कुंभ : आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। शारीरिक रूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कोई भी काम करने में आपकी रुचि कम रहेगी। अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। यात्रा की संभावना है। संतान विषयक चिंता हो सकती है।