राजस्थान में महिला के साथ मारपीट कर किया दुष्कर्म
राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया है।
थानाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि एक महिला अपने पति के साथ थाने में जाकर शिकायत दी कि शुक्रवार रात को नौ बजे घर के बाहर कुत्ते भोंकने की आवाज आई।
तो महिला घर के बाहर देखने आई तो पहले ही घात लगाए बैठे मुडिया निवासी रोहितास ने उसके मुंह को हाथ से दबा दिया और उसके दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट में कहा कि जैसे ही महिला के मुंह से हाथ हटा तो वह जोर से चिल्लाई, महिला की आवाज सुनकर उसका पति बाहर आया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया।
मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश मीणा कर रहे है।