फैशन पर जज करने से डरना छोड़ दिया है :रणवीर सिंह 

अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि जब से उन्होंने अपनी पसंद का स्टाइल अपनाना शुरू किया तब से उन्होंने लोगों द्वारा उनके फैशन पर जज करने से डरना छोड़ दिया

Update: 2018-07-30 13:32 GMT

 नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि जब से उन्होंने अपनी पसंद का स्टाइल अपनाना शुरू किया तब से उन्होंने लोगों द्वारा उनके फैशन पर जज करने से डरना छोड़ दिया है। अपने विचित्र और सनकी फैशन के लिए लोकप्रिय रणवीर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती कुछ वर्षों के बाद आत्मविश्वास हासिल किया और खुद को अपनी संवेदनशीलता और सौंदर्यशास्त्र के साथ स्वीकार करना शुरू कर दिया। 

क्या वह फैशन पर अतिरिक्त मेहनत करते हैं, इस पर रणवीर (32) ने  एक ई-मेल साक्षात्कार में बताया, "नहीं, वास्तव में फैशन और स्टाइल के मामले में मैंने बहुत ही छोटा सफर तय किया है।" 

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से तड़क-भड़क अवंत-गार्डे स्टाइल की ओर आकर्षित रहा हूं। स्कूल-कॉलेज के दिनों में मैं हमेशा प्रयोग करता था और अपने हेयरकट से मैच करते हुए कपड़े पहनता था।" 

उन्होंने कहा, "मैं एक अभिनेता बन गया और अपने शुरुआती कुछ सालों में मैं यह नहीं जानता था कि लाइमलाइट से कैसे डील करना है, मैं जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप होने की कोशिश कर रहा था। जैसा कोई नया अभिनेता करता है।" 

रणवीर कहते हैं करियर के शुरुआती सालों में उन्हें बहुत ही सीधी-सादे और सुरक्षित विकल्पों को अपनाया जो उनकी पसंद के विपरीत थी। 

Tags:    

Similar News