रणवीर बॉलीवुड के असली चॉकलेट बॉय हैं : अर्जुन

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता रणवीर सिंह को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे विश करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के 'असली चॉकलेट बॉय' के रूप में टैग किया

Update: 2019-07-09 12:57 GMT

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता रणवीर सिंह को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे विश करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के 'असली चॉकलेट बॉय' के रूप में टैग किया। अर्जुन ने सोमवार की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चॉकलेट क्रेप्स की एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "बिलेटेड हैप्पी बर्थडे बाबा उर्फ रणवीर सिंह (इंडस्ट्री के असली चॉकलेट बॉय)।"

रणवीर, जो कि फिलहाल लंदन में अपनी फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं, 6 जुलाई को 34 के हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग जन्मदिन मनाया।

अर्जुन आने वाले समय में 'पानीपत' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं और इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।
Full View

Tags:    

Similar News