रामपुर पुलिस ने किए 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने कैमरी इलाके से 25-25 हजार रूपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Update: 2021-05-24 02:01 GMT

रामपुर। उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने कैमरी इलाके से 25-25 हजार रूपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर कैमरी पुलिस ने रामपुर तिराहे के पास से अजीतपुर निवासी इनामी अपराधी नाजिर और नन्हे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जो थाना कैमरी पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में थी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News