मीरा कुमार से आगे चल रहे रामनाथ कोविंद

 राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के मतों और 11 राज्यों के विधायकों के मतों की गिनती के बाद राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब पौने तीन लाख मत मूल्य से आगे चल रहे हैं;

Update: 2017-07-20 15:06 GMT

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के मतों और 11 राज्यों के विधायकों के मतों की गिनती के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब पौने तीन लाख मत मूल्य से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा ने आज यहां बताया कि  कोविंद के पक्ष में 522 सांसदों ने मतदान किया, जिनका मत मूल्य कुल तीन लाख 69 हजार 576 है, जबकि कुमार के पक्ष में 225 सांसदों ने मत डाले, जिनका मत मूल्य एक लाख 59 हजार 300 है।

इक्कीस सांसदों के मत अवैध करार दिये गये। सांसदों के मतों और 11 राज्यों की मतों की गिनती के बाद कोविंद को मिले मतों का कुल मूल्य चार लाख 79 हजार 585 है, जबकि  कुमार के मतों का मूल्य दो लाख चार हजार 594 है। इस प्रकार राजग उम्मीदवार दो लाख 74 हजार 991 मत मूल्य से आगे चल रहे हैं। 
 

Tags:    

Similar News