रामेश्वर शर्मा बने प्रोटेम स्पीकर
मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के तौर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2020-07-04 16:13 GMT
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के तौर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गयी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए श्री रामेश्वर शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
इसके पहले प्रोटेम स्पीकर के तौर पर श्री जगदीश देवड़ा कार्यरत थे। लेकिन उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था। श्री देवड़ा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद भी रिक्त है। इसलिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कल की गयी है।
श्री शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं।