सीएम रमन सिंह ने नक्सल हमले में जवानों एवं कैमरामैन की शहादत पर दुख व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर और नीलवाया के जंगलों में नक्सल हमले में पुलिस के दो जवानों एवं दूरदर्शन के एक कैमरामैन की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
By : एजेंसी
Update: 2018-10-30 14:12 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर और नीलवाया के जंगलों में नक्सल हमले में पुलिस के दो जवानों एवं दूरदर्शन के एक कैमरामैन की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
डा.सिंह ने हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है। शहीद जवान और कैमरामेन निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे।उन पर हमला करके नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है, जो निंदनीय है।
उन्होने कहा कि देश, प्रदेश और समाज के सभी लोगों को एक स्वर से उनकी ऐसी हरकतों की कठोर शब्दों में निंदा करनी चाहिए और हिंसा तथा आतंक के खिलाफ सबको एकजुटता का परिचय देना चाहिए।