राम मंदिर के निर्माण का फैसला धर्म संसद करेगी : RSS

 राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) नेता दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का फैसला धर्म संसद करेगी और आरएसएस उसका पालन करेगा

Update: 2017-03-30 14:04 GMT

पटना। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) नेता दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का फैसला धर्म संसद करेगी और आरएसएस उसका पालन करेगा।

दत्तात्रेय ने कहा, "राम मंदिर के निर्माण को लेकर धर्म संसद जो भी फैसला लेगी, आरएसएस उसे स्वीकार करेगी और पालन करेगी।" उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए बहुत ही भावनात्मक विषय है।
 

Tags:    

Similar News