राकेश सिंह ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
By : एजेंसी
Update: 2019-12-15 16:53 GMT
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री सिंह ने ट्वीट कर श्री त्रिपाठी के पिता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
नब्बे वर्षीय श्यामसुंदर त्रिपाठी का निधन आज सतना के जिला अस्पताल में हो गया है।