मुम्बई से ईलाज के बाद दिल्ली लौटे राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी मुम्बई में उपचार पूरा होने के पश्चात दिल्ली लौट आए हैं
By : एजेंसी
Update: 2020-02-22 01:07 GMT
नई दिल्ली। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी मुम्बई में उपचार पूरा होने के पश्चात दिल्ली लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उपचार पूर्ण होने और दिल्ली लौटने की जानकारी दी। मुंबई से लौटने के बाद बलूनी ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की।
सांसद बलूनी गत साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बलूनी के आवास पर जाकर हालचाल लिया और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना ही।
सांसद बलूनी ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, शुभचिन्तकों का आभार जताया।