राज्यसभा ने स्वर्ण पदक जीतने के लिये दी मैरीकाम, सोनिया चहल, सिमरन को बधाई

राज्यसभा ने आज भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकाम को आईबा विश्व महिला मुक्केबाजी में छठी बार स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई दी।

Update: 2018-12-12 18:12 GMT

नयी दिल्ली। राज्यसभा ने आज भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकाम को आईबा विश्व महिला मुक्केबाजी में छठी बार स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई दी।

सुुबह सदन की कार्यवाही शुरु होने पर सभापति एम. वेंकैया नायडु ने कहा कि सुश्री मैरीकाम ने 48 किलोग्राम के वर्ग में विश्व महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरव दिलाया है। वह सदन की नामित सदस्य भी हैं।

सभापति ने कहा कि पूरा सदन उनका अभिनंदन करता है। उन्होेंने कहा कि सुश्री मैरीकाम ने मुक्केबाजी में छह बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक हासिल किया है। सदन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली सोनिया चहल और कांस्य पदक जीतने वाली लवलिना बोर्गोहेन को भी बधाई दी।

 

Tags:    

Similar News