अमरनाथ बस दुर्घटना पर राजनाथ व राहुल ने जताया शोक

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आज बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर शोक जताया और इस संबंध में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बातचीत की

Update: 2017-07-16 18:48 GMT

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आज बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर शोक जताया और इस संबंध में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बातचीत की।

श्री सिंह ने ट्वीट करके कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें वहां चल रहे बचाव कार्यों से अवगत कराया है।

जम्मू में घायल अमरनाथ यात्रियों को इलाज के लिए दुर्घटना स्थल से विमान से निकाला जा रहा है।

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,“ बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर मैं उनके परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के सदस्यों के प्रति संवदेना व्यक्त की।

श्री गांधी ने ट्वीट किया “अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना के कारण आज हुई मौत खबर सुनकर दुखी हूं। मैं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Tags:    

Similar News