राजिम : स्काऊट प्रशिक्षण शिविर में बताया समय का महत्व
बेसिक स्काऊट मास्टर गाइड रोवर रेंजर लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका
राजिम। बेसिक स्काऊट मास्टर गाइड रोवर रेंजर लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में 26 जून से 2 जुलाई तक किया जा रहा है। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त विनोद चंद्राकर के निर्देशन एवं जिला पदेंन कमिश्नर एस एल ओगरे व् डी ओ सी आशीष साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के पंचम दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त रायपुर गोपाल वर्मा व् केशरीन बेग ने प्राणायाम,कपालभांति, भ्रामरी प्राणायाम वृक्षासन, ताड़ासन, मयूरासन हस्तपादासन,मंडूकासन आदि कराते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन निवास करती है।
वही सरिता पांडे, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शिविर संचालक रेंजर, दंतेश्वरी तिवारी शिविर संचालक, संतोष साहू शिविर संचालक सहायक संचालक शशि बंसोर रामकुमारी नायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, भुवन लाल सिन्हा एल ओ सी रोवर प्रदीप कुमार सेन सहायक रोवर,असगर खान,नियाज अली सहायक शिविर संचालक ,जे रामकरण साहू,शशिकला सोनी रेंजर लीडर, सरिता कंवर द्वारा कम्पनी टीम मीटिंग,रोल कॉल ड्रील अनुमान लगाना जिसके अंतर्गतलंबाई,चौड़ाई,ऊंचाई,व् गहराई प्रोग्राम प्लानिंग,संकलन एवं स्क्रेच बनाना अतिरिक्त गतिविधियां,एस टी ए व् वारंट चार्टर बनाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला सचिव रोमन लाल साहू ने समय के महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जीवन में समय का बहुत महत्व है जो व्यक्ति समय को पहचानते हुए साहस संघर्ष के साथ कठिन परिश्रम करते हुए कार्य करता है उन्हें निश्चित ही सफलता मिलती है।
हमे शिष्टाचार,सभ्यता,सदाचार व् सद्गुणों का परिचय देते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिये।उक्त कार्यक्रम में वाय आर साहू, प्राचार्य, जे एस साहू प्राचार्य,एस एस कंवर,अमृत लाल साहू, दिनेश कुमार साहू, सीमा साहू,,पूरन लाल साहू, प्रेमलाल साहू,चौतन्य यदु, व् जिले के स्काऊट, गाइड कैप्टन रोवर रेंजर लीडर उपस्थित थे।