बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा- बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत

Update: 2026-02-07 02:30 GMT

ढलान पर चालक ने खोया नियंत्रण, 46 लोग घायल

  • महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर
  • ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान, प्रशासन मौके पर पहुँचा
  • कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों के उपचार के दिए निर्देश

बांसवाड़ा। राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गयी जबकि 46 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलायें शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गयी, जबकि 46 लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News