‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान से बदलेगी पर्यावरण की तस्वीर – देवनानी

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वनों का संरक्षण और संवर्धन पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा है कि एक पेड़ मां के नाम पर लगाया जाये तो पर्यावरनण की तस्वीर बदल जायेगी

Update: 2026-03-09 05:31 GMT

वन मेले में विधानसभा अध्यक्ष का संदेश: वनों का संरक्षण जरूरी

  • महिला दिवस पर वन विभाग में बढ़ती भागीदारी की सराहना

अजमेर। राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वनों का संरक्षण और संवर्धन पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा है कि एक पेड़ मां के नाम पर लगाया जाये तो पर्यावरनण की तस्वीर बदल जायेगी।

श्री देवनानी रविवार को महात्मा गांधी स्मृति वन उघान शास्त्री नगर में आयोजित अजमेर संभाग स्तरीय वन मेले में मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर वन मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वन विभाग में महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता का संचार हो रहा है। उन्होंने आमजन के जीवन में वनों एवं वनों से प्राप्त उत्पादों, जडी-बूटियों का महत्व पुनः पुरातन संस्कृति अनुरूप बढाने के लिए इस प्रकार के आयोजनो को बढावा दिए जाने, वनो एवं वनभूमि को अतिक्रमण से बचाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड मां के नाम योजना तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा पौधारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण और संवर्धन हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आमजन के जीवन में वनों, वन उत्पादों तथा जड़ी-बूटियों के महत्व को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारी प्राचीन संस्कृति में प्रकृति और वनों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है, इसे आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Tags:    

Similar News