भीलवाड़ा में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

Update: 2026-03-11 04:20 GMT

गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना

  • राहगीरों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान काली पत्नी सावर भील (25) निवासी ईरास के रूप में हुई है। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव रायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News