चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 टन अवैध खैर लकड़ी जब्त
राजस्थान में चंदेरिया थाना पुलिस ने सोलह टन से अधिक अवैध खैर की गीली लकड़ियों से भरा एक ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
नाकाबंदी में पकड़ा ट्रक, दो आरोपी गिरफ्तार
- बिना लाइसेंस और दस्तावेज़ के खैर की लकड़ी का परिवहन
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चंदेरिया थाना पुलिस ने सोलह टन से अधिक अवैध खैर की गीली लकड़ियों से भरा एक ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन का रोलाहेडा हाईवे रोड पुलिया से चौधरी होटल तक पीछा कर ट्रक को रूकवा ट्रक चालक व खलासी का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम आशब खान एवं खलासी ने अपना नाम वाजिद खान बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अन्दर खैर की गिली लकडियां भरी होना पाई गई।
ट्रक चालक व खलासी से पूछताछ पर बिना लाईसेन्स, टी.पी. या वैध दस्तावेज के खैर की गिली लकडियां भरकर परिवहन करना पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया। धर्मकांटा पर वजन करवाने पर कुल खैर की गिली लकडियों का कुल वजन 16365 किलोग्राम वजन होना पाया गया।