कांग्रेस की मांग– महिला आरक्षण तुरंत लागू हो

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग एवं दबाव है कि महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू हो;

Update: 2026-04-22 05:06 GMT

अल्का लांबा का ऐलान: मानसून सत्र में दबाव बनाएगी कांग्रेस

  • भाजपा पर हमला– आरक्षण विरोधी मानसिकता का आरोप
  • जातिगत जनगणना में देरी नहीं, कांग्रेस ने दिए बिहार-तेलंगाना उदाहरण
  • महिला कांग्रेस बोली– सशक्तिकरण पर राजनीति कर रही भाजपा

जयपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग एवं दबाव है कि महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू हो, क्योंकि इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और सामाजिक समानीकरण के लिये जातिगत जनगणना 2026-2027 में पूर्ण हो इसके लिये कांग्रेस पूरा दबाव बनायेगी।

श्रीमती लांबा मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस भाजपा की महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ दिल्ली में आन्दोलन कर चुकी है, जयपुर सहित अन्य शहरों में आन्दोलन हो रहे हैं और लोकसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी भाजपा की केन्द्र सरकार पर दबाव बनायेगी कि मानसून सत्र में ही महिला आरक्षण बिल पर पुन: चर्चा कराई जाये और महिला आरक्षण तत्काल लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में समय नहीं लगता इसके उदाहरण बिहार और तेलंगाना है जहॉं वैज्ञानिक तरीकों से मात्र छह माह में जातिगत जनगणना करवाई जा चुकी है, इसके तथ्यों पर सभी ने सहमति व्यक्त की है और कोई विवाद नहीं हुआ। आज भाजपा जो झूठे आरोप लगा रही है, उसे आईना दिखाना आवश्यक है।

Tags:    

Similar News