राहुल गांधी ने 'एक व्यक्ति, एक पद' का समर्थन कर अशोक गहलोत की ओर किया इशारा
एक पद एक व्यक्ति का नियम लागू रहेगा
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने 'वन मैन वन पोस्ट' का समर्थन करते हुए कहा, हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। माना जा रहा है कि इशारा अशोक गहलोत की तरफ है।कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ने के लिए स्वतंत्र है। और उसके लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष होगा।जो भी लड़ना चाहे लड़ सकता है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज राजनीति की हालत यह है कि हर चीज को 2024 के चुनाव से जोड़ा जा रहा है।अगर मैं किसी के साथ बाहर जाकर आइसक्रीम भी खाने लगूं तो लोग कहेंगे कि राजनीति है।यह यात्रा राजनीति से उपर है। जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं की यात्रा। उनकी आवाज बुलंद करने की कोशिश।
राहुल गांधी ने कहा देश को मजबूती से जोड़ना है।इसके लिए बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना होगा।इसीलिए मैं मंहगाई और रोजगार का सवाल मजबूती से उठा रहा हूं।
आप किसी और पार्टी से उसके संगठन के चुनाव के बारे में नहीं पूछते। सिर्फ कांग्रेस से ही इस बारे में सवाल पूछते रहते हैं।
भाजपा के चुनाव कब हुए? लेफ्ट के कब हुए? बसपा के कब हुए? इस बारे में मीडिया को कोई उत्सुकता नहीं है
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर फिर अपने पत्ते नहीं खोले।कहा कि मैं पहले भी इस विषय पर बता चुका हूं।जहां तक कार्यकर्ताओं का सवाल है। वे मुझे और मैं उन्हें जानता हूं।उनसे बात करने के लिए आप (मीडिया) के माध्यम की जरुरत नहीं।