फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचा अभ्यर्थी

रायपुर ! नये राजधानी में पी एच क्यु फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे अभ्यर्थी और दलाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Update: 2017-03-26 04:16 GMT

मामले में अभ्यर्थी और दलाल दोनों आरोपी
रायपुर ! नये राजधानी में पी एच क्यु फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे अभ्यर्थी और दलाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420, 467, 468 व 471  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
बताया गया कि तीन माह पहले पुलिस मुख्यालय नये  रायपुर से सब इंस्पेक्टर रोडियों के रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसे देखकर चांपा निवासी ओमप्रकाश साहु ने अपने दोस्त तेजस्वी साहु से नौकरी लगवा देने की इच्छा प्रकट की थी। इस दौरान तेजस्वी में उससे यह कहा कि वह तो पी एच क्यु में नौकरी नहीं लगवा सकता। लेकिन असके एक परिचित में बिलासपुर होमगार्ड की नौकरी कर चुके बूंदराम पाटले ने उनकी पी एच क्यु अच्छी जान पहचान है।  उसने उनकी मुलाकात पीडित ओमप्रकाश साहू कर दी। पाटले में भी विभाग मे बड अधिकारियों से जान पहचान का हवाला दिया। इस तरह उसने पीडित ओमप्रकाश साहू को झांसे ले लिया। उनकी वाटसएप के जरिये बातचीत होती रही। पीडित ने नौकरी लगने की आस में आरोपी के बैंक खाते रूपये जमा करता रहा। यहं तक कि ओमप्रकाश साहू ने अलग-अलग किश्तों में 5 लाख 48 हजार रूपये ले लिया। रूपये लेने के बाद दोनों के बीच वाट्सएप के जरिये बात चीेत होती रही। आरोपी बूंदाराम ने तीन माह के अंदर रूपये ले लिये। जिसके बाद नौकरी लगाने के नाम गुमराह करता रहा। जिसके बाद नौकरी लगाने के लिये पीछे पड रहा। जिसके एक बार आरोपी ने लिये गये रूपये को पीडित को लौटाने की धमकी देता रहा।  फिर भी पीडित युवक उसके पीछे ही पडा राह तो उसने थकहारकर सब इंस्पेक्टर रोडियो के रिक्त पद में भर्ती के  लिये आरोपी ओमप्रकाश साहु नियुक्ति पत्र भी दे दिया।  इधर फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे ओम प्रकाश साहु ने विभाग को फर्जी नियुक्ति पत्र देखाकर  जवाइनिंग पूछने लगा। वहीं मुख्यालय के एक महिला अधिकारी को ओम प्रकाश साहु के नियुक्ति पत्र को देखकर संदेह हो गया था कि यह फर्जी है। जिसके बाद उन्होने ओम प्रकाश साहु से इस संदर्भ में पूछताछ की थी। जिस पर आरोपी ने उन्हें भी गुमाराह करते हुए परीक्षा में शामिल होकर साक्षात्कार देने तक झूठी  बाते महिला अधिकारी को बताई जिसके बाद महिला अधिकारी ने शासन को प्रार्थी बनाते हुए आरक्षक दिनेश साहू की ओर से राखी थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अभ्यर्थी ओमप्रकाश साहू और ठग बूदराम पाटले के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से दोनो फरार है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अभ्यर्थी जांच में एक पैथोलाजी सेटर में काम करता है। वहीं बूंदराम पाटले बिलासपुर होमगार्ड मे रह चुके है।

Tags:    

Similar News