अधिवक्ता संघ चुनाव ने पकड़ा जोर,होटल-ढाबों में पार्टी देने वाले प्रत्याशियों पर होगी कार्रवाई
रायपुर ! रायपुर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अदालती कामकाज के बीच प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं।
रायपुर ! रायपुर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अदालती कामकाज के बीच प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। 12 मई को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए कड़े नियम लागू किए गए है। प्रत्याशी द्वारा होटल व ढाबों में पार्टी दिए जाने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदान के दौरान ड्रेसकोड लागू होगा। बूथों पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मतपत्र के जरिए मतदान होगा। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों द्वारा 5-8 सेमी का कार्ड ही उपयोग किया जा सकता है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है। अध्यक्ष पद के लिए चतुष्कोणीय मुकाबला है। पेनल की बजाय दावेदार व्यक्तिगत रूप से वोट मांग रहे हैं। 1710 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिन्होंने एक मई तक शुल्क जमा कर दिया है उन्हें ही मतदान का अधिकार मिलेगा। 2010 तक जो आजीवन सदस्य है उसमें भी यदि कोई बार कौंसिल आफ इंडिया की परीक्षा नहीं दी है तो वह मतदान से वंचित रहेगा। इस बार का चुनाव में कड़ नियम लागू किए गए है। मतगणना स्थल से लेकर कोर्ट परिसर तक जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। मतदाताओं को प्रलोभन देने व जबरिया मतदान कराने की घटनाओं को रोकने कड़े इंतजाम किए गए है। चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि मान्यता अधिनियम 2009 जो अधिवक्ता संघ ने संशोधन के साथ स्टेट बार कौंसिल को भेजा था जो 2011 को अनुमोदन के बाद प्राप्त हुई। उन्ही नियमों के तहत चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। होटल ढाबों में प्रत्याशी द्वारा पार्टी देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण व्यास, सुरेन्द्र महापात्र, अजय मिश्रा एवं आशीष पाण्डेय मैदान पर हैं, वहीं महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वदीनी पांडे एवं उर्वशी अग्रवाल मैदान पर हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश साहू एवं हितेन्द्र तिवारी के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए राजेश कुमार सोनी, सूर्यकांत पाटस्कर, कमलेश पाण्डेय, संजय केलकर एवं संतोष देवांगन मैदान पर हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए भुनेश्वर सिन्हा, नीलेश कुमार ठाकुर, श्रीकांत मिश्रा एवं राकेश सूरी के बीच मुकाबला है। महिला सहसचिव के लिए जानकी तिलखरे एवं भारती राठौर के बीच मुकाबला है। सहसचिव पुरुष के लिए साहेबलाल वर्मा, ज्ञानेश्वर यदु, रुपेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता एवं शरद का नाम सामने है। ग्रंथालय सचिव के लिए कमलेश साहू, हितेन्द्र पाण्डेय, अजय सोनी एवं रविशंकर दीक्षित मैदान पर हैं। सांस्कृतिक क्रीड़ा सचिव के लिए आशीष कुमार भावनानी, विपुल नायक, नरेन्द्र चंद्राकर एवं अरुण मिश्रा के बीच मुकाबला है। चुनाव अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा 14 कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव किया जाना है। जिसके लिए महिला के एक पद के लिए मोना शर्मा एवं सीमा तांडी के बीच मुकाबला है। वहीं अन्य पदों के लिए अजय कोठारी, भावेश सोनकर, ऋषिराज, राजेन्द्र जैन, जीवनलाल देवांगन, ब्रिजेश अवस्थी, राकेश लोधी, भास्कर मनसाणा, अभिषेक अमीन, अजय जैन, फहीम खान, संदीप थौरानी मैदान पर है।