रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की जांच के आदेश 

मुंबई में पश्चिम रेलवे ट्रैक पर आज सुबह फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिरने की घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं

Update: 2018-07-03 12:42 GMT

नई दिल्ली। मुंबई में पश्चिम रेलवे ट्रैक पर आज सुबह फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिरने की घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

गोयल ने ट्वीट कर कहा, "ओवरब्रिज का एक हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ मिलकर हालात दुरुस्त करने और यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।"

Monitoring the situation in Mumbai. Working towards restoring harbour line operations by around 2 pm. https://t.co/8F46hC1pkx

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 3, 2018


 

उन्होंने कहा, "मैंने रेल सुरक्षा आयुक्त को भी जांच के आदेश दिए हैं।"

Part of Road Over Bridge has fallen on tracks near Andheri Station impacting rail traffic. Directed officials to speed up repair work and rapidly restore traffic in close coordination with other departments. I have also ordered an enquiry by Commissioner of Rail Safety.

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 3, 2018


 

गौरतलब है कि एस.वी.रोड पर गोखले ब्रिज का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद सुबह 7.30 बजे गिर गया। यह ब्रिज अंधेरी पूर्व को अंधेरी पश्चिम से जोड़ता है।
 

Full View

Tags:    

Similar News